{"_id":"5967c0df4f1c1bbd378b45ae","slug":"41499971807-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक पर डंडो से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर डंडो से हमला
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
रेलवे डीआरएम कांपलेक्स में वीरवार को 12-13 युवकों ने घर के बाहर खड़े युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों को एकत्रित होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मारपीट में घायल चंद्रपुरी कालोनी निवासी गुलशन ने बताया कि वह अपने दोस्त अनूप सैनी के साथ डीआरएम कांपलेक्स निवासी रजत से मिलने गए थे। इतने में पड़ोसी युवक जमा हो गए और उन्होंने गली गलौच के बाद डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हालांकि हमले में रजत भी घायल हो गया था। पुलिस का कहना है कि घायलों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।