फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आग से मशहूर क्वॉलिटी स्वीट्स की दुकान जलकर राख

आग से मशहूर क्वॉलिटी स्वीट्स की दुकान जलकर राख

Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आग से मशहूर क्वॉलिटी स्वीट्स की दुकान जलकर राख
आग से क्वॉलिटी स्वीट्स की दुकान जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सदर बाजार चौक पर स्थित मशहूर क्वॉलिटी स्वीट्स दुकान में सोमवार तड़के करीब सवा पांच बजे आग लग गई। आग लगते ही दुकान से तेज लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

सदर चौक स्थित तीन मंजिला क्वालिटी स्वीट्स की दुकान पर तड़के आग लगी। बताते हैं कि आग ऊपर की मंजिल पर लगी। इस दौरान दुकान पर लेबर भी नहीं थी। शॉप से तेज लपटें निकलने लगी, जिस कारण आसपास क्षेत्र में धुआं फैलने लगा। चौक पर ही इस दौरान कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने मामले की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। करीब साढ़े पांच बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास किया। इस दौरान दुकान का शटर व खिड़कियां तोड़ी गईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग तीनों मंजिलों पर भड़की, जिस वजह से दुकान में काफी नुकसान हुआ। वहीं मामले की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाजार में क्वालिटी स्वीट्स के साथ ही अन्य दुकानें भी हैं, जहां पर आग का खतरा मंडरा रहा था, मगर फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया। दुकान मालिक तरणदीप सिंह व अन्य परिजन भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed