फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कार्यालय पर कब्जे के विवाद को लेकर इनेलो-जेजेपी के पदाधिकारियों के हुए बयान दर्ज

कार्यालय पर कब्जे के विवाद को लेकर इनेलो-जेजेपी के पदाधिकारियों के हुए बयान दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय पर कब्जे के विवाद को लेकर इनेलो-जेजेपी के पदाधिकारियों के हुए बयान दर्ज
फोटो नंबर-----33, 34
विज्ञापन

कार्यालय पर कब्जे के विवाद को लेकर इनेलो-जेजेपी के पदाधिकारियों के हुए बयान दर्ज
हमारे कार्यकर्ता की प्रॉपर्टी है कब्जे का पूरा अधिकार : जेजेपी
वर्षों से पार्टी का कार्यालय है जेजेपी को हरगिज नहीं देंगे : इनेलो
ऑफिस की चाबियां पुलिस ने लेकर तैनात किए कर्मी, डीएसपी बोले-दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का हल निकाला जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के सेक्टर-8 स्थित ताऊ देवी लाल भवन की बिल्डिंग पर कब्जे को लेकर वीरवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इस पर शुक्रवार को इनेलो व जेजेपी पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए गए। जहां एक ओर जेजेपी के पदाधिकारी इसे अपने कार्यकर्ता की प्रॉपर्टी बताकर कब्जा देने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर इनेलो पदाधिकारी इस बात पर अड़े हैं कि चूंकि इस भवन में वर्षों से इनेलो का ऑफिस है। ऐसे में यह जेजेपी को हरगिज नहीं दिया जा सकता। फिलहाल ऑफिस की चाबियां पुलिस ने ले ली और वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
शुक्रवार को डीएसपी अंबाला ने दोनों पक्षों को शहर पुलिस थाने में बुलाया था, जहां इनेलो की ओर से जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, ओंकार सिंह, मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रौलो, लाली भनोखेड़ी, संदीप सुल्लर समेत अनेक कार्यकर्ता पहुंचे तो वहीं जेजेपी की ओर से जिलाध्यक्ष सुरजीत सौंडा, प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, संदीप राणा, अनिल जंधेड़ी, राकेश सुल्लर, अमरिंद्र सौंटा, रवि बब्याल सहित जेजेपी के तमाम पदाधिकारी थे। जेजेपी नेता विवेक चौधरी ने दावा किया कि यह प्रॉपर्टी उनके पिता स्व. जय सिंह के नाम थी। आज भी हाउसिंग बोर्ड की साइट पर उनके पिता का नाम इस प्रॉपर्टी के अंगेस्ट चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने जींद निवासी जंगबीर के नाम एग्रीमेंट किया था। आज थाने में जंगबीर भी अपने कागज लेकर पहुंचा और वह प्रस्तुत किए। जंगबीर ने कहा कि यह जगह यदि जेजेपी को दी जाती है, तो उसे कोई एतराज नहीं है। वहीं दूसरी ओर इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने बताया कि यह ऑफिस 2012 में बना था। इसका उद्घाटन ओमप्रकाश चौटाला ने 2013 में किया था। जेजेपी कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गत दिवस जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इस ऑफिस जाने पर पूछा गया कि क्या आपने इनेलो को जगह खाली के लिए कोई नोटिस दिया था, तो जेजेपी के पास कोई जवाब न था।
विज्ञापन

-----------
किए जा रहे बयान दर्ज: डीएसपी
इनेलो व जेजेपी के बीच विवाद को लेकर पुलिस चौकी नंबर-5 व सिटी थाना में शाम तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज चलने की कार्रवाई चल रही थी। इनेलो की ओर से जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, आफिस सेक्रेट्री अनिल खटकड़, मक्खन सिंह लबाना, ओंकार सिंह, लाली भानोखेड़ी, जगमाल सिंह रौलों व अन्य के बयान दर्ज हुए। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इसलिए हुआ था विवाद
इनेलो के दोफाड़ होने व जेजेपी के गठन के बाद यह जगह इनेलो के कब्जे में है। गत दिवस इस ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक ओर इनेलो ऑफिस के सेक्रेट्री ने कहा था कि जेजेपी कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में आकर तोडफ़ोड़ की व कब्जे की कोशिश की तो वहीं जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा था कि हम केवल वहां बात करने गए थे, लेकिन उल्टा हमारे साथ ही मारपीट व बदतमीजी की गई। शाम को दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed