{"_id":"5c3f841ebdec22738e369c82","slug":"31547666462-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति हत्याकांड में सजा को लेकर अंबाला पुलिस अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्रपति हत्याकांड में सजा को लेकर अंबाला पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए गए आरोपियों को पंचकूला स्थित विशेष अदालत द्वारा वीरवार को सजा सुनाई जाएगी। इसको लेकर अंबाला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। अंबाला सेंट्रल जेल में इस हत्याकांड के तीन दोषी कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह व कृष्ण लाल 11 जनवरी से ही बंद है। इस कारण अंबाला में सुरक्षा को पहले से भी ज्यादा बढ़ाया गया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक कंपनी बुलाई गई, जोकि बुधवार देर शाम अंबाला में पहुंच गई।
आईटीबीपी की इस कंपनी को तीन भागों में विभाजित किया गया है। एक कंपनी सिटी में, दूसरी कैंट और तीसरी कंपनी साहा में तैनात की जाएगी। यहां पर डेरा समर्थकों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा जिला पुलिस की टीमें भी सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी। अंबाला स्थित नामचर्चा घरों में भी सुरक्षा का पहरा पहले से अधिक मजबूत किया गया है। सुरक्षा को लेकर बुधवार को एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में डीएसपी से लेकर थाना प्रभारियों एवं अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल, मॉल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा वीरवार को रहेगा। वहीं सेंट्रल जेल परिसर के आसपास बुधवार शाम से ही पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर दी गई है। इसी जेल में बंद तीन दोषी कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह व कृष्ण लाल को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सजा सुनाई जाएगी। सुरक्षा कारणों से तीनों हत्यारोपियों को पंचकूला अदालत नहीं ले जाया जाएगा।
अंबाला में कई डेरा समर्थक
अंबाला में कई डेरा अनुयायी हैं और जिले में करीब 13 नामचर्चा घर हैं। सिटी, कैंट व साहा क्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है। अगस्त 2017 में डेरामुखी को जब पंचकूला स्थित अदालत ने सजा सुनाई तो अंबाला में भी डेरा अनुयाइयों ने विरोध जताना चाहा था, मगर पुलिस की कड़ी नाकाबंदी की वजह से यह विफल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने कई नामचर्चा घरों में जब तलाशी ली तो वहां से लाठी, डंडे, ज्वलनशील पदार्थ व अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
कोट:::::
सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत किया जाएगा। आईटीबीपी की एक कंपनी को अंबाला लगाया गया है। कंपनी सिटी, कैंट व साहा में तैनात रहेगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की चौकसी रहेगी।
-अजीत सिंह, डीएसपी, अंबाला सिटी