फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बेटी ने कपड़ों के अंदर छिपा रखे थे तीन ड्रेस, शोरूम में चोरी करते पकड़ी गई महिलाओं को कोर्ट में किया पेश

बेटी ने कपड़ों के अंदर छिपा रखे थे तीन ड्रेस, शोरूम में चोरी करते पकड़ी गई महिलाओं को कोर्ट में किया पेश

Sun, 06 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
बेटी ने कपड़ों के अंदर छिपा रखे थे तीन ड्रेस, शोरूम में चोरी करते पकड़ी गई महिलाओं को कोर्ट में किया पेश
बेटी ने कपड़ों के अंदर छिपाए थे तीन ड्रेस
विज्ञापन

शोरूम में चोरी करते पकड़ी गईं मां-बेटी को कोर्ट में किया पेश, जमानत पर रिहा
जग्गी सिटी सेंटर में एक शोरूम से महिला ने चुराए थे रेडिमेड सूट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जग्गी सिटी सेंटर में स्थित लाइफ स्टाइल कंपनी के शोरूम से शुक्रवार को चोरी व मारपीट के मामले में बेटी ने तीन ड्रेस अपने कपड़ों के अंदर छिपा रखे थे। ड्रेस की बरामदगी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां व बेटी को गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जग्गी सिटी सेंटर में स्थित शोरूम में कार्यरत सेल्स गर्ल डोली की शिकायत पर शुक्रवार को बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उसने पुलिस को बताया था कि उक्त महिलाएं गत दोपहर उनके शोरूम में कपड़े खरीदने आईं थीं। इनमें एक महिला ने 14 सूट ट्राई के लिए मांगे और जब ट्राई कर वापस आई तो 11 सूट देने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद मौके से पुलिस को सूचना दी गई तो मामला महिलाओं का होने पर वहां दुर्गा शक्ति व महिला पुलिस भी पहुंच गई। डोली की शिकायत पर उक्त दोनों महिलाओं स्वाति व रानी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

------------
सुबह नौ बजे ही आ गईं थीं महिलाएं
पंचकूला निवासी रानी व उसकी बेटी स्वाति शुक्रवार सुबह नौ बजे ही जग्गी सिटी सेंटर आ गई थीं। इसके बाद वह शोरूम के बाहर खड़ी थीं, जबकि दुकानें करीब 11 बजे खुलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed