{"_id":"02f11a6eec0c72575a4c437c2f371882","slug":"250-chocolate-box-stole-from-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से चोरी हुई चाकलेट की 250 पेटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से चोरी हुई चाकलेट की 250 पेटी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोसड़का के नजदीक स्थित एक ढाबे पर खड़े एक ट्रक से चाकलेट की लगभग 250 पेटी चोरी हो गई है। यह ट्रक दो दिन से ढाबे पर खड़ा था। इसकी सूचना ट्रक चालक ने मुलाना पुलिस को दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
धीन गांव के रहने वाला ट्रक चालक श्यामलाल ट्रक को हिमाचल प्रदेश स्थित भद्दी के डेयरी मिल्क की फैक्टरी से एक हजार पेटी चाकलेट भरकर कानपुर के लिए निकला था। रास्ते में वह दो दिन के लिए गांव धीन में रूक गया। उसने ट्रक को एक ढाबे पर खड़ा कर दिया। बुधवार शाम लगभग 5 बजे जब वह चाकलेट से भरे ट्रक को कानपुर पहुंचाने के लिए ढाबे पर पंहुचा तो उसकी नजर ट्रक के पीछे लगी टूटी हुई सील पर गई। सील को टूटा देख वह घबराया गया। उसने ट्रक के दरवाजे को खोला व चाकलेट की पेटियों को चेक किया जिनमें से लगभग 250 पेटियां गायब थी। ट्रक चालक ने तुरंत मुलाना पुलिस को फोन कर मामला बताया। मुलाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।