{"_id":"5b7331fc42c79249f66a5102","slug":"21534276092-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के ड्राइवर ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के ड्राइवर ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के ड्राइवर ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास. मामला दर्ज
- शहर के एक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा के पिता ने लगाया आरोप
- एसएचओ ने कहा- आरोपी की परिजनों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर जलबेड़ा रोड पर स्थित एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची से स्कूल वैन के ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजनों द्वारा आरोपी की पिटाई करने से सिविल अस्पताल में दाखिल है।
जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल जाती है और दोपहर दो बजे स्कूल वैन में घर पहुंचती है। मंगलवार को जब वह 4 बजे घर पहुंची तो उसकी मां ने उससे घर लेट पहुंचने का कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल वैन के ड्राइवर बिट्टू ने उससे कहा कि वह उसे सबसे आखिरी में घर छोड़ेगा। जब सभी बच्चों को उसने घर छोड़ दिया तब उक्त ड्राइवर ने उसे हुडा ग्राउंड में ले जाकर उससे गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची की मां ने सारी बात उसके पिता को बताई। परिजन जब स्कूल में पहुंचे तो प्रिंसिपल ने ड्राइवर को पहले तो थप्पड़ मारे, फिर जूतों से पीटा। पिता ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उन्हें मामले को समझौता करने की बात कहकर टालने का प्रयास किया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि जब ड्राइवर को स्कूल से निकालने को कहा गया तो प्रिंसिपल ने कहा कि अभी एक दिन और रुक जाओ, मैं 15 अगस्त के बाद उसे निकाल दूंगी। प्रिंसिपल ने उन्हें यह भी कहा कि उसका पति पुलिस में है, तुम ड्राइवर का क्या कर लोगे। वहीं शाम को बच्ची के परिजन उसे शहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी बच्ची ने डॉक्टरों को सारी बात बताई। इसके बाद डॉक्टरों के कहने पर बच्ची के परिजन महिला थाना पहुंचे। महिला थाना एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि आरोपी को उसके परिजनों ने मामले को लेकर काफी मारा-पीटा है, जिस वजह से उसे शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।