{"_id":"5bbe55d8867a5528304c9e8a","slug":"201539200472-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाद पेट्रोल फेंक जलाने का प्रयास, महिला आयोग की शरण में महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाद पेट्रोल फेंक जलाने का प्रयास, महिला आयोग की शरण में महिला
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाद पेट्रोल फेंक जलाने की कोशिश, महिला आयोग की शरण में महिला
फोटो : 38
चंडीगढ़ की पीड़िता ने की पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ से लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मनीमाजरा की रहने वाली महिला ने सिटी में महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसके ही पति ने करीब एक वर्ष पूर्व उसे बीच सड़क में पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि वह बच गई। उसके कुछ दिन बाद फिर से उसने उसे व उसकी मां को पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ से चंडीगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला ने मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। गौड़ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह है मामला
पीड़ित महिला का कहना है कि वर्ष 2015 में ओला कैब में उसकी मुलाकात गुरविंद्र से हुई। जान पहचान बढ़ने के बाद गुरविंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गुरविंद्र ने उसकी कुछ फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसकी शिकायत उसने 21 अगस्त 2017 को एसएसपी चंडीगढ़ से की। इसके बाद मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में उनमें राजीनामा हुआ और दोनों ने 10 सितंबर 2017 को पंचकूला में विवाह कर लिया। महिला ने बताया कि शादी के बाद गुरविंद्र उनके घर पर ही रहने लगा और कुछ दिन बाद ही गुरविंद्र उसे तलाक के लिए दबाव बनाने लग गया। 18 सितंबर 2017 की रात उसका पति शराब के नशे में घर पर आया और उसके व उसकी मां के साथ मारपीट कर चला गया, उसके बाद 19 सितंबर 2017 को सुबह वह दोबारा घर आया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने बताया कि इसी वजह से उसकी मां की तबीयत खराब हो गई तो वह अपनी मां को रात करीब 11 बजे मनीमाजरा डिस्पेंसरी लेकर जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार दो लड़कों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला ने बताया कि इसके बाद गुरविंद्र के परिजन उसे अस्पताल में समझौते के लिए दबाव बनाने लगे तो गुरविंद्र को जमानत मिल गई। जिसके बाद वह दोबारा गुरविंद्र के साथ रहने लग गई। उसने आरोप लगाया है कि गुरविंद्र ने उसकी मां से 6 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। महिला ने बताया कि इसके बाद मार्च 2018 में वह गर्भवती हुई तो उसने गुरविंद्र को बताया तो उसने उसके साथ मारपीट की जिस वजह से उसका गर्भपात हो गया।
दोस्तों के साथ मिलकर की जलाने की कोशिश
महिला ने बताया कि इसके बाद 31 अगस्त 2018 की रात करीब 9 बजे वह अपनी मां के साथ आईटी पार्क से जा रही थी तो गुरविंद्र ने अपने दो दोस्तों अमित राणा व सन्नी के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डाल दिया। उसने बताया कि इसके बाद एक दोस्त ने सिगरेट से आग लगाने का प्रयास किया तो उसकी मां के शोर मचाने पर वह भाग गए। उसने बताया कि वह इसकी शिकायत करने पुलिस कमिश्नर के पास गई, जिसके बाद पुलिस ने गुरविंद्र व उसके दोस्तों के खिलाफ ऐ सितंबर को एफआईआर दर्ज की। महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की। महिला ने बताया कि दो सितंबर को उसे जब पुलिस स्टेशन बुलाया गया तो वहां पहले से ही मौजूद गुरविंद्र ने उसके साथ पुलिस स्टेशन में ही मारपीट की। इस पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वह जमानत पर छूट गया।