{"_id":"5bb11a6b867a557fe3049349","slug":"201538333291-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश, मानसिक रोगी साबित करने के लिए कराया अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश, मानसिक रोगी साबित करने के लिए कराया अस्पताल में दाखिल
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश, मानसिक रोगी साबित करने के लिए कराया अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। शेरपुर सुलखनी निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष निवासी सलपाणी जिला कुरुक्षेत्र पर दहेज मांगने के चलते उसके साथ मार-पीट व जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने की शिकायत पुलिस को दी है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर उसे मानसिक रोगी साबित करने के लिए मनोरोग विशेषज्ञ अस्पताल में दाखिल करने के भी आरोप लगाए हैं। विवाहिता के अनुसार यदि उसके घर वाले समय रहते उसे अस्पताल से न लाते तो उसके ससुराल वाले दहेज के लालच में उसे जान से मार सकते थे। विवाहिता ने अपने पति पर पहले ही विवाहित होने के आरोप भी लगाए हैं। मुलाना पुलिस ने विवाहिता के पति, देवर, सास, ससुर सहित नानी सास व नाना ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
यह है मामला
शेरपुर सुलखनी की निवासी शोभा रानी ने शिकायत दी कि उसके पिता ने 28 मार्च 2017 को गुलशन कुमार निवासी सलपाणी के साथ उसकी शादी की थी। दहेज में मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान दिया गया। शादी के दो माह बाद ससुराल पक्ष ने उसे मायके से कार लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। विवाहिता ने सारी बात मायके मेें बताई तो उसके पिता व भाई शोभा के ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें ससुराल पक्ष की अभद्र भाषा का सामना करना पड़ा। ऐसे में वे शोभा को अपने साथ शेरपुर सुलखनी ले आए। इसके बाद गुलशन गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग कर शोभा को ससुराल ले आया।
पागल साबित करने की कोशिश
विवाहिता के अनुसार उसके ससुराल पक्ष ने नाना ससुर नीला राम व नानी सास शिक्षा वासी रसुलपुर करनाल के साथ मिलकर एक साजिश के साथ विवाहिता को पेड़े में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इससे विवाहिता की तबीयत बिगडने लगी व उसे करनाल के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां विवाहिता पांच दिन उपचाराधीन रही। विवाहिता ने बताया कि उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसे पता चला है कि वह अस्पताल मानसिक रोगियों के लिए है। विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुराल पक्ष उसे मानसिक रूप से तंग कर उसे पागल घोषित करना चाहते है ।
विज्ञापन
पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप
पीड़ित विवाहिता के अनुसार उसने अपने पति के पर्स से एक फोटो मिली जिसमें उसके पति एक अन्य महिला को वरमाला पहना रहा है। विवाहिता ने सारी घटना अपने परिवार को बताई, जिसके बाद विवाहिता को उसके मायके वाले साथ ले गए।
कोट्स
मामले में पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर उसके पति गुलशन कुमार, देवर राहुल, सास संतरेश, ससुर बीरा, नाना ससुर नीला राम व नानी सास शिक्षा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैै। इस संबंध में जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
-सुनील कुमार, प्रभारी मुलाना थाना।