फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   निगम के ट्रक ने दिव्यांग युवती को कुचला, पीजीआई रेफर

निगम के ट्रक ने दिव्यांग युवती को कुचला, पीजीआई रेफर

Fri, 03 May 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
निगम के ट्रक ने दिव्यांग युवती को कुचला, पीजीआई रेफर
अंबाला सिटी। शहर के बांस बाजार के साथ लगते शुक्लकुंड रोड के नजदीक बुधवार की शाम नगर निगम के ट्रक ने राह चलती एक दिव्यांग युवती को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई युवती की पहचान सुमन (30) निवासी रामपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है। युवती हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक का पहिया युवती के शरीर पर चढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने युवती को शहर के सिविल अस्पताल भर्ती कर दिया, लेकिन गंभीर हालत में चलते युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार घायल युवती गूंगी है। उसका कोई परिजन व रिश्तेदार भी नहीं है। वीरवार को स्थानीय निवासी भूमेश भोला, मिंटू, बिटटू, हन्नी, गोलू, नीला, रवि आदि उस बेसहारा युवती की मदद के लिए चौकी नंबर-2 में पहुुंचे। इन लोगों ने लिखित शिकायत देकर पुलिस प्रशासन से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। जब इस बारे चौकी इंचार्ज गुरदर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवती व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed