फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल
साहा (अंबाला)। मंगलवार सुबह अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट ऊंचे पुल से नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी के पीछे ही बारातियों की दूसरी गाड़ी आ रही थी। उन्होंने खाई में गिरी गाड़ी से चालक, दूल्हा, दुल्हन और अन्य को बाहर निकाला और छावनी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यमुनानगर निवासी दूल्हे अंकुर को मामूली चोटें आई हैं जबकि दुल्हन गीतिका निवासी अंबाला शहर को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि दोनों को उनके परिजन बाद में यमुनानगर निजी अस्पताल में ले गए। वहीं दूल्हे के चचेरे भाई व गाड़ी चालक राजन को भी इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। हालांकि हादसे के बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई, जिस कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बता दें कि अंकुर की शादी शहर निवासी गीतिका के साथ सोमवार रात को अंबाला शहर के ही एक मैरिज पैलेस में हुई थी। तड़के करीब पांच बजे शहर से बारात वापस यमुनानगर के लिए चली थी। दूल्हे की गाड़ी आगे थी जबकि अन्य रिश्तेदारों की गाड़ी उसके पीछे-पीछे चल रही थीं। दूल्हे की गाड़ी में उसकी बहन, उसकी छोटी बिटिया, दुल्हन व चालक मौजूद था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे साहा नेशनल हाईवे पर लक्की फार्म के नजदीक पहुंचे तो वहां अचानक गड्ढों में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई 20 फुट नीचे खाई में जा गिरी। पीछे-पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार रिश्तेदारों ने तुरंत अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी और खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed