फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जमीनी खरीद में हेराफेरी, चेक बाउंस, केस दर्ज

जमीनी खरीद में हेराफेरी, चेक बाउंस, केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
जमीनी खरीद में हेराफेरी, चेक बाउंस, केस दर्ज
जमीन खरीद में हेराफेरी, चेक बाउंस, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। मनुमाजरा के रहने वाले एक व्यक्ति की जमीन पहले ठेके पर जोतता रहा। बाद में जमीन का सौदा किया और जमीन खरीदने की एवज में दो चेक दे दिए। जमींदार ने विश्वास पर जमीन की रजिस्ट्री उक्त व्यक्ति के नाम करवा दी। जब बैंक में पेमेंट लेने के लिए चेक लगाया तो दोनों बाउंस हो गए। जमींदार ने इसकी शिकायत एसपी अंबाला को दी। इसके बाद बराड़ा पुलिस ने एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार निवासी गांव मानुमाजरा वर्तमान में कुरुक्षेत्र के हनुमान मंदिर कालोनी लाडवा में रह रहा है। प्रवीण कुमार ने शिकायत में कहा कि उसने जरनैल सिंह निवासी मनुमाजरा को अपनी जमीन ठेके पर दी हुई थी। जिससे उसका व परिवार को गुजारा चलता था। एक दिन जरनैल सिंह ने उसे जमीन खरीदने के बारे में बात की कहा कि वह अब उसकी जमीन मोल लेना चाहता है अगर उसे जमीन की कीमत ठीक लगे तो जमीन उसे दे दे। दोनों ने बैठ कर जमीन का सौदा कर लिया। बीते वर्ष जनवरी व में अलग-अलग तारीखों के लाखों मूल्य के दो चेक उसे दिए गए जोकि बाउंस हो गए। बैंक से जानकारी मिली की खाते में कभी लाखों की राशि थी ही नहीं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके आधार पर जरनैल सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed