{"_id":"5c6da637bdec224b6e13adb9","slug":"191550689847-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना पंजाब ने दिखाये लाहौर-दिल्ली बस को काले झंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना पंजाब ने दिखाये लाहौर-दिल्ली बस को काले झंडे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शिवसेना पंजाब ने बुधवार को लाहौर से दिल्ली जाने वाली को अंबाला में काले झंडे दिखाये। इस दौरान शिवसेना पंजाब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलवामा हमले का विरोध किया।
शिवसेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष करण मल्होत्रा ने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान द्वारा कराया गया है। इसी के विरोध में पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंबाला-दिल्ली हाइवे पर लाहौर-दिल्ली बस को काले झंडे दिखाये। उन्होंने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान से सभी रिश्ते खत्म किये जाएं व कोई भी समझौता न किया जाए। इसके साथ ही देश के हर शहीद का बदला जल्द लिया जाए। इस मौके पर संजय राठी उपाध्यक्ष हरियाणा, यश मल्होत्रा अध्यक्ष युवा हरियाणा प्रदेश, सनी सोनकर सह-सचिव हरियाणा आदि मौजूद रहे।