फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर करता था ब्लैक, धरा गया

घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर करता था ब्लैक, धरा गया

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर करता था ब्लैक, धरा गया
घरेलू सिलेंडरों से गैस निकाल करता था ब्लैक, धरा गया
विज्ञापन

फोटो नंबर 36
डीएफएससी राठी की अध्यक्षता में गठित टीम ने की छापेमारी
शनिवार को भी सात सिलेंडरों से निकाल चुका था गैस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अकसर लोगों के घरों में आने वाला एलपीजी सिलेंडर में कम गैस की शिकायत मिलती है। कई बार तो लोग गैस सिलेंडर का वजन भी करवाकर चेक कर लेते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी चपत लग जाती है। इसी को लेकर अधिकारियों ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा लिया।
अंबाला सिटी में यह मामला कालूमाजरा रोड पर स्थित एजेंसी के सिलेंडरों के साथ ब्लैक करने का है। डीएफएससी निशांत राठी की अध्यक्षता में गठित टीम ने छापेमारी की और मौके पर आरोपी को धर दबोचा और अधिकारियों की शिकायत के आधार पर घरेलू सिलेंडर से गैस चोरी करने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से सिलेंडर जब्त करते हुए पुलिस को सौंप दिए है। जानकारी के अनुसार एचपी गैस एजेंसी में काम करने वाला व्यक्ति रोजाना सिलेंडर की सप्लाई करने से पहले आरोपी जगतार सिंह उसमें से गैस चोरी कर लेता था। शनिवार को पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की और जगतार को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बॉक्स
कील की मदद से तोड़ता था सील
जगतार कील की मदद से सिलेंडर पर लगी सील को तोड़ता था और बांसुरी की मदद से गैस को दूसरे सिलेंडर में निकालकर फिर से सील लगा देता था। मौके पर पकड़े जाने के बाद जगतार सिंह ने माना कि वह हर सिलेंडर से करीब डेढ़ से दो किलोग्राम गैस निकालता था और शनिवार को भी वह करीब 7 सिलेंडरों से गैस निकाल चुका था। जो टीम ने मौके से बरामद कर लिए। वहीं टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बांसुरी को फेंक दिया, जिसे अभी बरामद नहीं किया गया। प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी ने इससे पहले एक व्यक्ति को 920 रुपये में सिलेंडर भी बेच दिया है। डीएफएससी के निरीक्षक विकास पपनेजा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed