फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को सरेराह डंडों से पीटा, गंभीर

शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को सरेराह डंडों से पीटा, गंभीर

Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को सरेराह डंडों से पीटा, गंभीर
शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को सरेराह डंडों से पीटा, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एक विवाहिता ने उत्पीड़न होने पर अपने पति के खिलाफ महिला सेल में शिकायत दी। इससे बौखलाए विवाहिता के पति ने उस पर सरेराह डंडों से हमला बोल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका सगा भाई उसके पति के साथ था। लोगों को इकठ्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग निकला। एक ऑटो चालक ने विवाहिता और उसकी मां को कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां विवाहित को भर्ती कर लिया गया है।
एक युवती की साहा में करीब दो साल पहले शादी हुई थी। महिला की मानें, तो शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। अभद्रता भी करता था। विवाद इतना बढ़ गया कि वह अपने मायके अंबाला कैंट में आकर रहने लगी। विवाहिता ने बताया कि उसने अपने पति के खिलाफ महिला सेल में शिकायत कर दी। महिला सेल ने उसकी शिकायत के आधार पर उसके पति को सात अप्रैल को बुला लिया। वह मंगलवार को अपनी मां के साथ एक्टिवा पर कैंट स्थित अपने मायके आ रही थी। जंडली पुल पर उसके पति ने उसे रोक कर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दावा किया कि इस दौरान उसका सगा भाई उसके पति के साथा था। उसने बचने के लिए शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों को इकठ्ठा होते देख उसका भाई और पति मौके से भाग गया। एक ऑटो चालक ने उसे कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन



दो रेहड़ी चालक आपस में हाइवे पर भिड़े
अंबाला कैंट। कैंट जीटी रोड जीआरपी थाने के पास मंगलवार सुबह दो रेहड़ी चालक भिड़ गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अलग किया। कैंट के शिवाला मंडी का रहने वाला एक व्यक्ति अंबाला सिटी में गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता है। वह सिटी की ओर जा रहा था। रास्ते में वह जीटी रोड पर ओवरब्रिज के नीचे थोड़ी देर के लिए रुक गया। इसी दौरान एक बस वहां आ गई। उस बस में से उतरे यात्रियों ने उसकी रेहड़ी पर जूस पीना शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरा रेहड़ी चालक भड़क और बहस करने लगा। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक ने तेजधार हथियार निकाल लिया। यह देख सवारियों ने दोनों को अलग किया। ओवरब्रिज के पास ही जीआरपी थाने में दोनों अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। वहां पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed