फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सगाई के लिए घर जा रहे युवक को नशा देकर लूटा

सगाई के लिए घर जा रहे युवक को नशा देकर लूटा

Sat, 30 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सगाई के लिए घर जा रहे युवक को नशा देकर लूटा
सगाई के लिए घर जा रहे युवक को नशा देकर लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सगाई के लिए अपने घर जा रहे युवक को नशा देकर लूट लिया। इतना ही नशे की हालत में युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही सुबह कैंट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके ब्यान लिए। ब्यानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहड़ा में एक फैक्टरी में काम करने वाला 28 वर्षीय नारायण उत्तर प्रदेश में मैनपुरी का रहने वाला है। उसने बताया उसका रिश्ता तय हो गया है और सगाई के लिए वह बीती रात ट्रेन से रवाना होना था। उसने बताया कि उसके पास बैग था जिसमें सामान था जबकि दस हजार के लगभग नकदी भी दी। नारायण ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो तीन युवा उसे मिले जिन्होंने बताया कि उन्होंने भी मैनपुरी के लिए जाना है। तीनों ने स्टेशन पर चाउमिन मंगवाई। उसने बताया कि चाउमिन खाने के बाद तीनों युवा उसे स्टेशन के आसपास घुमाने लगे। इसी बीच उसे नशा होने लगा और इसके बाद उसे याद नहीं क्या हुआ। उसने बताया कि नशे की हालत में नारायण जीटी रोड पर मोहड़ा के पास घायल अवस्था में मिला। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। घायल को रात ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह कुछ होश आया तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कैंट थाने के एसएचओ मनीष ने सिविल अस्पताल पहुंच पीड़ित से मामले की जानकारी ली। नारायण का बैग, मोबाइल एवं दस हजार नकद बदमाश छीन ले गए।
विज्ञापन

स्टेशन पर ठग गिरोह सक्रिय
बता दें कि कैंट रेलवे स्टेशन पर इस समय ठग गिरोह सक्रिय है। बीते एक माह में ही अब तक कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। वीरवार को ही एक यात्री को रिजर्व टिकट दिलाने के बहाने उससे 12 हजार रुपये ठगे गए। इससे पहले कई अन्य वारदातें भी सामने आ चुकी है। घटनाएं सामने आने के बावजूद भी स्टेशन पर चौकसी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed