फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धोखे से होटल को चढ़ा दिया किराये पर, मामला दर्ज

धोखे से होटल को चढ़ा दिया किराये पर, मामला दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
धोखे से होटल को चढ़ा दिया किराये पर, मामला दर्ज
हिस्सोदारों को धोखे में रख होटल को चढ़ा दिया किराये पर, मामला दर्ज
विज्ञापन

-हिस्सेदार द्वारा अन्य फर्म बनाकर की गई धोखाधड़ी
-नारायणगढ़ के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। कालाअंब के एक होटल के हिस्सेदार ने एक अन्य फर्म बनाकर शेष हिस्सेदारों को धोखे में रखकर उक्त होटल को किराये पर दे दिया। अदालत का नोटिस पहुंचने पर हिस्सेदारों को इस बात का पता चला। परेशान हिस्सेदार कानूनी प्रक्रिया से निकलने के बाद एसपी नाहन (हिमाचल प्रदेश) के दरबार पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद एसपी ने अमानत में ख्यानत करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसपी के आदेश पर कालाअंब पुलिस ने गौरव अरोड़ा के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
होटल कालाअंब रिसॉर्ट के हिस्सेदार सतेंद्र मोहन, संजय सिंगला, संजय सब्बरपाल ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गौरव अरोड़ा के साथ मिलकर वर्ष 2009 में एक होटल कालाअंब में बनाया था। इस होटल को सभी हिस्सेदार वर्ष 2018 तक चलाते रहे। जून 2018 में आपसी सहमति से होटल की देखरेख का जिम्मा गौरव अरोड़ा को दे दिया था। आरोप है कुछ दिन बाद ही गौरव ने एक नकली फर्म बनाकर होटल को किराये पर दे दिया। कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए गौरव अरोड़ा ने अदालत से एक लीगल नोटिस अन्य सभी हिस्सेदारों को भिजवा दिया। नोटिस मिलने के बाद हिस्सेदारों को पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सका।
विज्ञापन

सतेंद्र डांग के मुताबिक उन्होंने अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखा। इसके बाद उन्होंने एसपी नाहन से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया। मामले में छानबीन के बाद एसपी ने कालाअंब पुलिस को गौरव अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एसपी नाहन के आदेश पर गौरव अरोड़ा के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-हेमराज, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed