{"_id":"5c0d69f2bdec2241585f3de1","slug":"181544382962-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरान हत्याकांड के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इसरान हत्याकांड के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरान हत्याकांड के आरोपी दो दिन के रिमांड पर
शहजादपुर। शिकार के दौरान इसरान की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों चरणजीत निवासी लांड्रा (मोहाली) पंजाब व इकबाल सिंह निवासी पटियाला को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को वासलपुर निवासी 27 वर्षीय इसरान की कुछ शिकारियों द्वारा गोलियों से हत्या कर दी गई थी। इसके आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं तीसरा आरोपी राजनेता राम सिंह कोडवा के पुत्र हरनेक सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है कि तीसरे आरोपी हरनेक सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शनिवार को लोगों ने हरनेक सिंह की गिरफ्तारी न होने पर हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस द्वारा सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला था।