{"_id":"5b7331f242c7924b040994d4","slug":"181534276082-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों से छह पशु चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों से छह पशु चोरी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
दो गांवों से छह पशु चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। क्षेत्र के गांव बिचपड़ी व पतरेहड़ी से छह पशु चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सतपाल निवासी गांव बिचपड़ी ने थाना शहजादपुर में शिकायत देकर बताया कि रविवार रात को करीब 1:30 और 2:30 बजे के बीच में उसके तीन पशु चोरी हो गए जिसमें दो भैंस व एक कटड़ा था। इसके अलावा बिचपड़ी गांव के ही कुलदीप की भी एक भैंस चोरी हुई है। वहीं गांव पतरेहड़ी के रहने वाले नरेश कुमार ने थाना शहजादपुर में शिकायत देकर बताया कि उसके पास दो भैंस थी, जो रविवार रात घर के पास बांधी हुई थी। सुबह तीन बजे जब वह उठा तो उसकी दोनो भैंस वहां नहीं थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।