फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पशु चोरों ने चुराई तीन भैंसें, मालिक को धमकाया

पशु चोरों ने चुराई तीन भैंसें, मालिक को धमकाया

Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरों ने चुराई तीन भैंसें, मालिक को धमकाया
गोली मारने की धमकी देकर चोर जबरन ले गए तीन भैंसें
विज्ञापन

बराड़ा। बीती रात चोरों ने उगाला गांव के खारे कुएं के पास बाड़े में बंधी तीन भैंसों को जबरन खोल ले गए। घटना सोमवार रात 2 बजे की है। चोरों ने तीनों भैंसों को बारी-बारी से खोला, उसके बाद एक गाड़ी में लाद कर ले गए। इस दौरान पशु मालिक जाग गया तो चोरों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव उगाला में कुछ चोर भैंसों को चुराने पहुंचे। चोरों ने कृष्ण चौहान के बाड़े में बंधी तीन भैंसों को खोलकर गाड़ी में लाद लिया। इसी दौरान कृष्ण चौहान की आंख खुल गई। वह दूसरे दरवाजे से बाहर आया तो देखा कि गाड़ी में कुछ लोग बैठे हैं। गाड़ी स्टार्ट है और उसमें उसकी तीन भैंसें लदी हैं। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए भैंसों को लेकर फरार हो गए। कृष्ण ने अपने भाई-भतीजों को उठाकर घटना के बारे में बताया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। उन्होंने चोरी गई भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed