फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बराड़ा के निकट ट्रेन के आगे कूद गया था प्रेमी जोड़ा

- बराड़ा के निकट ट्रेन के आगे कूद गया था प्रेमी जोड़ा

Tue, 22 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
- बराड़ा के निकट ट्रेन के आगे कूद गया था प्रेमी जोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट/बराड़ा।
बराड़ा के निकट जगाधरी-अंबाला रेलवे लाइन पर गांव सज्जनमाजरी के पास प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक-युवती के हाथ आपस में चुन्नी से बंधे हुए थे। मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक के पास से मिले वोटर आईडी से पता चला है कि युवक का नाम मोनू कुमार है जोकि जिला यमुनानगर के गांव यासीन माजरा का रहने वाला है। युवती की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

------------------------
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
उधर, केसरी रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। जबकि पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार हो गया। उसकी भी मौत हो गई। राजस्थान से बाडमेर ट्रेन संख्या 14888 जैसे ही केसरी स्टेशन पर पहुंचकर रूकी तो इस ट्रेन में सवार एक युवक व एक अन्य बुजुर्ग अपने बेटे के साथ नीचे उतरकर टहलने लगे। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में वह दोनों आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुजुर्ग का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह अपने पिता जसवंत के साथ टहलने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। दूसरा मृतक बठिंडा का रहनेे वाला है। जीआरपी मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed