फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिना पर्ची कटवाए भागने का प्रयास, रोकने पर टोलकर्मी से मारपीट, केस दर्ज

बिना पर्ची कटवाए भागने का प्रयास, रोकने पर टोलकर्मी से मारपीट, केस दर्ज

Mon, 15 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिना पर्ची कटवाए भागने का प्रयास, रोकने पर टोलकर्मी से मारपीट, केस दर्ज
टोल प्लाजा से बिना पर्ची कटवाए भागने की कोशिश, रोकने पर कर्मी से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। देवीनगर के नजदीक बने टोल प्लाजा से भागने का प्रयास कर रहे कार में सवार दो लड़कों ने कर्मचारी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मगरा निवासी विशाल भट्टी ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह करीब दो वर्ष से टोल प्लाजा पर कार्यरत है। शनिवार रात्रि 9 बजे जब वह ड्यूटी पर था तो बूथ पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आई, जिसमें दो लड़के सवार थे। कार चालक ने अपनी कार को दूसरी कार के पीछे लगा लिया और बिना पर्ची कटवाए ही वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान ऑटोमेटिक बूथ जैसे ही उनकी कार पर लगा तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगे और उसे बूथ में ही घुसकर मारने लगे। विशाल ने बताया कि आरोपी बिना पर्ची कटवाए ही वहां से उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए, लेकिन करीब 15 मिनट बाद वह दोबारा दूसरे बूथ पर आए और वहां नियुक्त प्रेम चंद वर्मा व मनीष बादल से गालीगलौज करने लगे। आरोपियों की पहचान हर्षदीप, सुखप्रीत सिंह गांव सिंगपुरा, फिरोजपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed