{"_id":"5a2305664f1c1bbd208b4682","slug":"171512244582-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में चाकू दिखाकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाले दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में चाकू दिखाकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाले दो काबू
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गांव शाहपुर में चाकू के दम पर एक घर में दाखिल होकर दो बदमाश बुजुर्ग से लूटपाट कर फरार हो गए। मामले में बुजुर्ग ने जब पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया तो छानबीन के दौरान वे शाहपुर गांव के ही युवक मिले। जिन्हें पुलिस ने शनिवार दोपहर हुड्डा पार्क के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी 65 वर्षीय पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेला सो रहा था। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे एकाएक बदमाश उसके घर में दाखिल हो गए और उसकी गर्दन पर एक युवक ने चाकू रख दिया। इसके बाद युवकों ने उसका सोने का कड़ा उतरवा लिया और घर में रखी नकदी की भी मांग की। चाकू देख वह घबरा गया और बदमाश उससे दस हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। पाल सिंह ने बताया कि एक युवक ने उस पर चाकू से वार भी किया। इससे उसकी बाजू पर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद बदमाशों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी भी लगा दी। किसी तरह उसने पास ही रहने वाले अपने भतीजों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद वे घर पर इकट्ठा हुए।
बदमाशों का हुलिया बताया तो पकड़े गए
मामले की जानकारी पड़ाव पुलिस को दी गई जिसके बाद एसएचओ भूषण दास टीम सहित मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पाल सिंह ने युवकों के हुलिये की जानकारी दी तो पुलिस को पता चला कि इस हुलिये के दो युवक गांव के ही रहने वाले हैं। उनकी पहचान मनदीप और बलविंद्र के तौर पर हुई है जिन्हें शनिवार दोपहर गांव के पास स्थित पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।