{"_id":"5952a5ed4f1c1b91278b485d","slug":"171498588653-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- एक गाड़ी के परमिट पर अन्य गाडिय़ों में करते थे तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- एक गाड़ी के परमिट पर अन्य गाडिय़ों में करते थे तस्करी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली परमिट से शराब सप्लाई का खेल, 4200 पेटी पकड़ी
अंबाला सिटी।
जाली परमिट पर शराब फैक्ट्री से गाड़ियां पास करवाने के मामले में पुलिस ने चार गाड़ियां काबू की हैं, वहीं इनसे 4200 पेटी शराब भी बरामद की है। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अंबाला के सीआईए वन स्टाफ की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि कई शराब कारोबारी शराब की फैक्ट्री से एक गाड़ी का परमिट बनवाकर उसी परमिट पर अन्य गाड़ियों में शराब लेकर जा रहे थे। इन गाड़ियों के नंबर बदले गए थे। इनमें शराब फैक्ट्री से शराब लोड करके धोधाखड़ी की जा रही है और टैक्स चोरी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने साहा में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान दो कैंटरों से 1200-1200 पेटी शराब बरामद की गई। इनके चालकों की पहचान जिला कैथल के गांव हरनौली के सतपाल उर्फ विक्की व जिला कुरुक्षेत्र के गांव कलसा के रविंद्र सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। इसी दो अन्य गाड़ियों से 900-900 पेटी शराब बरामद की गई। चालकों ने अपने-2 नाम अनिल निवासी जेबली जिला भिवानी व जितेंद्र कुमार निवासी गांव ठरवा थाना अंबाला सदर बताए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके व गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।