फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 year old boy dies in Ambala private hospital family create ruckus

अंबाला में 17 साल के किशोर की मौत: कोहनी का ऑपरेशन...गलत इंजेक्शन, परिजनों का हंगामा, अस्पताल में भारी पुलिस

Tue, 17 Jun 2025 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 03:49 PM IST
सार

अंबाला के महेश नगर स्थित केडी अस्पताल में सोमवार रात को कोहनी के ऑपरेशन के दौरान पटियाला के गांव घग्गर निवासी 17 वर्षीय साहिब सिंह की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
17 year old boy dies in Ambala private hospital family create ruckus
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के एक निजी अस्पताल में 17 साल के किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से बिफरे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान चली गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को शांत करवाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी है। 
विज्ञापन


घटना अंबाला के महेश नगर स्थित केडी अस्पताल की है। सोमवार रात अस्पताल में कोहनी के ऑपरेशन के दौरान पटियाला के गांव घग्गर निवासी 17 वर्षीय साहिब सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व अन्य स्टाफ पर उनके बेटे को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे के बाद मामले को शांत करवाया। इस बीच पुलिस ने डॉक्टर व अन्य स्टाफ को सुरक्षित निकाला। 
विज्ञापन


महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक साहिब सिंह के दादा घग्गर गांव के भूतपूर्व सरपंच करनैल सिंह की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर आदि के खिलाफ डीडीआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की मांग पर मंगलवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश नगर थाना से एएसआई सुशील ने बताया कि राजपुरा के पास 13 जून को सड़क हादसे में साहिब सिंह चोटिल हो गया था। मुंह व कोहनी में चोटें लगने के कारण परिजन उसे केडी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत हुई है। मामले की गहनता से जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों का कहना है कि मुंह के उपचार के बाद बेटा चल फिर रहा था और परिवार के साथ बात भी कर रहा था। बेटे की कोहनी में फ्रैक्चर था इसलिए वह ऑपरेशन के लिए उसे केडी अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन यहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि स्टाफ ने बेटे को गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हुई है। 


केडी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुश्रुत शर्मा का कहना है कि बच्चे की मौत का उन्हें भी बेहद दुख है। ऑपरेशन नहीं चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है और जांच में जो आएगा वो सबके सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed