{"_id":"5c9e75bebdec2213ef2d281c","slug":"161553888702-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना के अलग-अलग तीन मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना के अलग-अलग तीन मामले दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना के अलग-अलग तीन मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। थाना नग्गल में पीड़ित महिला नेे शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी अज्ञात एंबुलेंस चालक ने लापरवाही व तेज गति से एंबुलेंस चलाते हुए 27 मार्च को नजदीक मटेहड़ी बाईपास पर उसके पति लक्ष्मण को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में सिटी थाना में शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी नेे शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी अज्ञात बाइक चालक ने 28 मार्च को स्पाटू रोड अंबाला शहर के निकट उसकी पत्नी को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में थाना नारायणगढ़ में शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार निवासी सिंघपुर कॉलोनी बराड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अज्ञात कार चालक ने 26 मार्च को गांव ओखल चौक नारायणगढ़ के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।