{"_id":"5b6605734f1c1b8f3e8b51dd","slug":"161533412723-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक से युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप संचालक से युवकों ने की मारपीट
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप संचालक से की मारपीट
अपने प्लाट में रेत की ट्राली उतरवा रहा था तो चार युवकों ने बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। दोसड़का स्थित पेट्रोल पंप संचालक विपिन कुमार पर शुक्रवार को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वह अपने भाई के साथ अपने ही प्लाट में रेत की ट्राली उतरवा रहा था। उसके भाई ने बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। यही नहीं आधी रात में डंडे, लाठियां व कुल्हाड़ी से लैस युवक घर आए और खिड़की व दरवाजों पर डंडे मार घर से बाहर निकलने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी भी दी। मुलाना पुलिस ने विपिन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विपिन कुमार शुक्रवार को अपने प्लाट में रेत की ट्राली लेकर आया। जैसे ही वह ट्राली से रेत उतरवाने लगा उसी समय वहां पर सुरेंद्र, सुधीर, नीरज व प्रेम आ गए और विपिन के साथ मारपीट की। विपिन के भाई ने उसे छुड़वा कर घर भेज दिया और ट्राली से रेत दूसरी जगह पर डाल दी। रात में जब वह नींद में था तो उसके घर से आवाजें आने लगी। खिड़की से झांककर देखा तो उक्त चारों युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए। विपिन ने बताया कि उनके साथ चार-पांच अन्य युवक भी थे, जिनके हाथों में डंडे, लाठियां व कुल्हाड़ी थी। मुझे बाहर आने के लिए बोला और खिड़क दरवाजों पर डंडे मारे। विपिन ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची। सायरन की आवाज सुनते ही युवक फरार हो गए।