{"_id":"5a9afad04f1c1b4d588bb45a","slug":"161520106192-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दोनों पक्षों के तीन युवा हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दोनों पक्षों के तीन युवा हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर हुड़दंग : दो पक्षों में बहस के बाद मारपीट में तीन घायल, अस्पताल में एक दूसरे पर बरसाए ईंट-पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
होली पर्व पर जिले में कई जगह मारपीट, हुड़दंग की घटनाएं सामने आईं, वहीं यातायात नियमों का भी जमकर उल्लंघन हुआ। कैंट में दो पक्षों में मामूली बहस के बाद मारपीट और इसके बाद ईंट-पत्थर चले। वहीं लोगों ने ट्रिपल राइडिंग, बगैर हेलमेट पहने और गाड़ियों से हॉर्न आदि बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़े। कैंट में हुई घटना में तो सिविल अस्पताल के स्टाफ ने भी इधर-उधर छिपकर जान बचाने में भलाई समझी। वहीं शहजादपुर में एक बोलेरो में सवार लोगों ने हुड़दंग मचाया। बब्याल में भी होली के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें 40 वर्षीय महिला घायल हो गई। वहीं पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघन करने पर 52 चालकों के चालान काटे।
निशांत बाग में हुई घटना में तीन युवक घायल हुए तो युवकों को कैंट सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, मगर यहां पर भी युवा शांत नहीं हुए और वहीं पर भिड़ गए। इसके बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। युवाओं ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र एक-दूसरे को मारने के लिए उठा लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची तो सभी इधर-उधर हो गए।
यह है मामला : जानकारी मुताबिक निशांत बाग में कुछ युवा एक सैलून पर होली का जश्न मना रहे थे। इसी बीच एक युवा वहां स्थित खाली प्लाट में पेशाब करने लगा। मना किया तो तैश में आ गया और बदतमीजी करने लगा। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हुई और मामला हाथापाई तक आ गया। मारपीट में एक पक्ष से 23 वर्षीय गोविंद और 27 वर्षीय बिट्टू घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से निशांत बाग निवासी विक्की नामक युवक घायल हुआ। तीनों घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ अन्य युवा भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल परिसर में दोबारा दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए जिस वजह से अस्पताल में हंगामा मच गया। कुछ युवा अस्पताल के सामने जगाधरी रोड पर पहुंच गए और वहां से अस्पताल के अंदर पथराव करने लगे। अंदर मौजूद युवा भी रोड पर युवाओं की ओर पत्थर फेंक रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। पुलिस देख कई युवा मौके से निकल गए। मामले की जानकारी महेश नगर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
इधर, घर से निकला होली खेलने, ट्रेन की चपेट में आया
रंगिया मंडी निवासी 28 वर्षीय नवीन कुमार शुक्रवार को घर से होली खेलने निकला था। वह नई आबादी स्थित रेलवे फाटक के पास अंबाला-सहारनपुर रेललाइन क्रॉस कर रहा था। बताते हैं कि इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नवीन कैंट स्थित एक दुकान पर काम करता था और वह अविवाहित था, उसके दो भाई और एक बहन है। जीआरपी से एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सुपुर्द कर दिया है।
बब्याल में होली के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें 40 वर्षीय रेश्मा के सिर में ईंट लगी। बताते हैं कि दोपहर रेश्मा घर के बाहर मौजूद थी जब एक अन्य पक्ष से परिवार सदस्यों का झगड़ा हुआ। इसी बीच रेश्मा को किसी ने ईंट मारी जिससे वह घायल हुई। पुलिस ने होली के दिन यातायात नियमों की उल्लघंन करने वाले 52 वाहन चालकों के चालान किए गए जिनमें से 20 वाहनों के ई-चालान किए। एक वाहन को इंपाउंड किया, एक चालान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का और 30 अन्य चालान किए गए।
शहजादपुर। वहीं शहजादपुर के मुख्य बाजार में बोलेरो गाड़ी जिस पर हरियाणा सरकार अंकित था, में सवार लोगों ने हुड़दंग मचाया। तेज रफ्तार गाड़ी से जिला परिषद अंबाला के वाइस चेयरमैन चोटिल होने से बाल-बाल बचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालान कर मामले को निपटाया।
माजरा के रहने वाले जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा ने बताया कि वह होली के दिन मुख्य बाजार में शाम लगभग पांच बजे के करीब पैदल गुजर रहा था कि त्रिवेणी चौक की तरफ से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार बोलेरो आई। शर्मा ने बताया कि उक्त गाड़ी उन्हें चपेट में लेने लगी थी कि वह बाल-बाल बच गए। गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। लोगों की मदद से गाड़ी को रोका गया तो चालक व उसमें बैठे लोगों ने अपने को बिजली निगम के एक अधिकारी का आदमी बताया व उन्हें धमकियां दी। रजनीश शर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी शहजादपुर को फोन कर सूचित किया। आरोप है कि गाड़ी में शराब की बोतलें भी पड़ी थी। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि पुलिस के पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई। पुलिस ने उक्त गाड़ी के चालक का शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में चालान करने की कार्रवाई की है। वहीं एसडीओ बरवाला पवन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गाड़ी विभाग ने टेंडर के माध्यम से हायर की है। मामला उनके संज्ञान में है और जो भी विभागीय कार्यवाई उसके खिलाफ बनती है वह अमल में लाई जाएगी।
नारायणगढ़। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए जिन्हें नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पहली घटना में 24 वर्षीय सुनील कुमार बाइक पर घर जा रहा था, इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में घायल सुनील कुमार को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, गांव हड़बोन के पास कार पेड़ के साथ टकराने से हड़बोन सरपंच अरविंदर घायल हो गया। सरपंच अरविंदर स्विफ्ट कार से निकले थे कि गांव से कुछ दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी के टकराने की आवाज सुनकर गांव के लोग भागे और सरपंच को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में सरपंच को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।