फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रिवाल्वर के बल पर कुरुक्षेत्र के व्यापारी से लूटी कार

रिवाल्वर के बल पर कुरुक्षेत्र के व्यापारी से लूटी कार

Fri, 14 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर के बल पर कुरुक्षेत्र के व्यापारी से लूटी कार
अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र से मोहाली जा रहे व्यापारी से सुल्तानपुर बैरियर के पास तीन युवकों ने रिवॉल्वर के बल पर कार लूट ली और फारार हो गए। वारदात बुधवार रात सिटी सुल्तानपुर चौक रात करीबन साढ़े नौ बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र की राम कॉलोनी अमोलक निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसका डेयरी प्रोडक्ट की सप्लाई का कारोबार है। बुधवार देर शाम वह अपनी कार में कुरुक्षेत्र से मोहाली जा रहा था। सुल्तानपुर के पास पहुंचकर उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे शराब ठेके पास गाड़ी रोक ली। सतबीर ने बताया कि जब वह अपनी कार में आकर बैठे तो उसी दौरान तीन युवक आए और उससे चंडीगढ़ जाने के लिए लिफ्ट मांगी। व्यापारी के मना करते ही तीन युवकों में से एक ने उस पर रिवॉल्वर तान दी और दूसरे ने दूसरी रिवाल्वर का बट मारकर उसे घायल कर दिया। घायल व्यापारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


कार से कूदकर बचाई जान
सतबीर ने बताया कि जब एक युवक ने उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर तानी तो दूसरे युवकों ने एक ओर रिवाल्वर निकाली और उसका बट उनके सिर पर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर युवकों ने उन्हें कार की पिछली सीट पर धकेलने की कोशिश की। सतबीर ने बताया कि उन्होंने हिम्मत जुटाकर कोहनी से युवक पर वार किया। साथ ही दूसरे युवकों को धक्का दिया और गाड़ी से कूद गया। इसके बाद आरोपी हमलावर गाड़ी लेकर चंडीगढ़ की ओर फरार हो गए। लहूलुहान कारोबारी ने पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर मामले की सूचना दी और सिटी ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवाया।
विज्ञापन


वीरवार शाम तक नहीं लगा सुराग
पुलिस ने कार मालिक सतबीर की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस वारदात की जगह और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वीरवार शाम तक पुलिस के हाथ अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा था। व्यापारी सतबीर ने बताया कि उनके बेटे ने कार में ब्ल्यूटूथ के जरिये एक ऐप इंस्टाल की है। जिससे उन्हें पता चला कि रात को हमलावर उनकी कार लेकर चंडीगढ़ की तरफ गए, लेकिन साथ ही उन्होंने यू-टर्न लिया। इसके बाद वह करनाल से होते हुए यूपी में पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस समय गाड़ी कोई एक्सप्रेस-वे पर है। वहीं पुलिस ने बताया कि यह ऐप गलत जानकारी देती है। वह अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज कर लिया है। वारदात की जगह व आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जिस ऐप की बात शिकायतकर्ता बता रहा है, वह गलत जानकारी देती है। - सुरेंद्र कुमार, एचएचओ, बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed