फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चार दिन बाद किशोर का शव नहर से बरामद

चार दिन बाद किशोर का शव नहर से बरामद

Thu, 13 Jun 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद किशोर का शव नहर से बरामद
अंबाला सिटी। नरवाना ब्रांच नहर में डूबे किशोर अभिषेक का शव चार दिन बाद बुधवार को बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार नहर का पानी जब बैक करवाया तो गांव सेगती के पास से नहर में किशोर का शव पानी के ऊपर आ गया था।
विज्ञापन

अंबाला कैंट के एकता विहार निवासी अभिषेक कुमार शनिवार को अपने साथी विभू ठाकुर, तनवीर और टीचर हेमंत के साथ नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया था। इस बीच अचानक वह डूब गया था। इसके बाद नग्गल थाना पुलिस तीन दिन तक अभिषेक का सुराग लगाने में जुटी रही। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अभिषेक का शव नहर में मिला। नग्गल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभिषेक का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने बुधवार को नहर का पानी दक्षिण से उत्तर की ओर बैक करवाया। इसके करीब आधे घंटे बाद गांव सेगता के पास अभिषेक का शव पानी के ऊपर आ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर का शव मिलते ही इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद किशोर के शव को शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोटस्मार्टम किया। पुलिस ने बताया कि पोटस्मार्टम के बाद शव परिजनों के हवालेे कर दिया गया। नग्गल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभिषेक के पिता पवन कुमार की शिकायत पर अभिषेक के एक नाबालिग साथी, टीचर हेमंत व मेघा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। शव का विसरा जांच के लिए मधूबन भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed