फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशे में धुत पुलिस कर्मी ने मचाया उत्पात, बाद में करवाया मेडिकल

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने मचाया उत्पात, बाद में करवाया मेडिकल

Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत पुलिस कर्मी ने मचाया उत्पात, बाद में करवाया मेडिकल
अंबाला कैंट। पंचकूला जेल से कैदी को स्टंट डलवाने के लिए कैंट सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची गार्द में एक पुलिस कर्मी ने नशे में धुत होकर सिविल अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस ने मौके पर पहुंच मुलाजिम का मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। मुलाजिम पंचकूला पुलिस से है। इस बारे में वहां के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पंचकूला के एक कैदी नाथी राम को पुलिस गार्द सिविल अस्पताल में बीती रात लेकर पहुंची। इस दौरान उसके साथ पोस्ट के पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहे। जिसमें एएसआई जगदीश कुमार भी शामिल रहा। कैदी को स्टंट डालने के लिए लाया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मी जगदीश नशे में धुत हो गया। इसके बाद उसने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बोला कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद उसने वहां पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान डाक्टरों ने उसे ग्लूकोज भी लगाया, लेकिन वह नहीं माना और वहीं पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने ड्रिप भी हाथ से निकाल दी। इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस पोस्ट स्टाफ ने उसे पकड़ा और मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। ड्यूटी डॉक्टर सुनील ने बताया कि मेडिकल में मुलाजिम के नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं कैंट थाने के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुलाजिम पंचकूला पुलिस से है और वहां पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed