{"_id":"5ceedca1bdec2207426224fc","slug":"155915796812-ambala-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर एथेनाल से भरे तेल टैंकर व कैंटर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर एथेनाल से भरे तेल टैंकर व कैंटर में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे नई सब्जी मंडी के सामने खड़े इथेनॉल से भरे टैंकर में स्टील की प्लेटों से भरे एक कैंटर से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन धूं-धूं कर जलने लगे, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आग की लपटें भयंकर थी कि नई अनाज मंडी में मौजूद लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि वह बुझाने का प्रयास करें। सूचना पाते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर में केमिकल भरा था। इसमें विस्फोट न हो जाए इस आशंका से सभी सहमे हुए थे। नतीजन पुलिस ने अंबाला से अमृतसर की तरफ जाने वाली सड़क को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया। इससे हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। फायर फाइटरों की जद्दोजहद के बाद करीब डेढ़ घंटे में फोम से टैंकर और पानी से कैंटर में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद करीब 10.37 पर हाईवे पर यातायात को बहाल कर दिया गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गुरबचन सिंह ने बताया कि पहले टैंकर का टायर फटा था, जिस कारण वह रोड पर रुका था। इसके कुछ मिनट बाद एक कैंटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों में आग लग गई। फायर अफसर का कहना है कि तेज गर्मी और घर्षण के कारण चिंगारी उठी और टैंकर और कैंटर में भीषण आग लग गई।
ऑयल कंपनी के मालिक का है टैंकर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार टैंकर लुधियाना के गोबिंद आयल कंपनी के मालिक परमेंद्र सिंह का है। यह गाड़ी मुजफ्फरनगर से जालंधर जा रही थी। इसमें इंडियन आयल की सप्लाई थी। घटना के बाद मालिक मौके पर पहुंच गया, लेकिन ड्राइवर के फरार होने के चलते अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां सिटी से देवी नगर पहुंचीं। वहीं एक गाड़ी कैंट से मौके पर पहुंची। मौके पर जब फायर फाइटरों को पता चला कि आग केमिकल की भी है तो फोम मंगाया गया और उससे आग पर काबू पाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। इसके साथ ही अंबाला कैंट इंडियन ऑयल से अग्निशमन यंत्र भी मंगवाए गए।
विज्ञापन
क्रेन से गाड़ियों को किनारे कर सुचारू किया यातायात
आग बुझने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को उठाकर सड़क किनारे किया गया और 10.37 पर यातायात शुरू कर दिया गया। इस बीच ट्रैफिक रोक देने से लंबा जाम लग गया।
डिवाइडर पर चढ़ाई बस, सदा-ए-सरहद भी फंसी
वहीं रोडवेज की बस ने डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरा रास्ता तलाशने का प्रयास किया तब बस डिवाइडर पर फंस गई। इसे कड़ी मेहनत और जुगाड़ से वापस सड़क पर लाया गया। वहीं इस जाम में पाकिस्तान जाने वाली वीवीआईपी कहलाने वाली बस सदा-ए-सरहद भी फंस गई।
एक फायरब्रिगेड कर्मी का फिसला पैर, जताया रोष
बुधवार को आग बुझाते हुए एक फायरकर्मी का पांव फिसला तो फायर ब्रिगेड कर्मियों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने कहा कि न तो विभाग की और से पूरे संसाधन उपलब्ध हैं और न ही वर्दी व जूते मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस ही फायर ऑफिसर की ओर से सेफ्टी नेट, सेफ्टी जैकेट व कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा था। ब्रिगेड कर्मियों ने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते अगर आज कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसमें ब्रिगेड कर्मियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ जाता।
आग लगते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए हैं। टैंकर लुधियाना का है और इसमें इंडियन आयल की सप्लाई जा रही थी। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह का दूसरा नुकसान नहीं हुआ है।
- सुलतान सिंह, डीएसपी, अंबाला
सूचना मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने लग गई थी। विभाग में इस समय पूरा सामान व संसाधन उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही कर्मियों की भी भारी कमी है, जिसको लेकर पत्र लिखकर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है।
- अमर सिंह, फायर ऑफिसर