फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डॉक्टरों के पैनल ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम

डॉक्टरों के पैनल ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम

Wed, 22 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के पैनल ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम
अंबाला सिटी। मानव चौक के पास मिलाप नगर में एक किराये के घर में मृत मिली युवती के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। युवती के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मिलाप नगर में किराये के मकान में रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती सोमा देवी की गत दिवस संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर शहर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मृतका के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता जगदीश, फूफा बलकार, चरणजीत, सुरजीत व अन्य ने आरोप लगाया कि सोमा देवी को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने गांव बकनौर निवासी अश्वनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सोमा देवी को कई साल से परेशान कर रहा था, उसने ही सोमा देवी को जहर देकर मारा है। सोमा देवी मूल रूप से यमुनानगर के गांव भगवानपर की रहने वाली है। जांच अधिकारी पुलिस चौकी नंबर 5 के इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन मामले में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed