फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पैसा दोगुना होने का लालच दे 200 महिलाओं से

पैसा दोगुना होने का लालच दे 200 महिलाओं से

Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
पैसा दोगुना होने का लालच दे 200 महिलाओं से
रुपये दोगुना होने का लालच दे 200 महिलाओं से 80 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

फोटो नंबर-----48
दो महिलाओं ने मिलकर गांव की महिलाओं के साथ किया धोखा, सीएम विंडो पर दी शिकायत
तरूण अग्रवाल
अंबाला सिटी। गांव जटवाड़ की 200 अधिक महिलाओं से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि दो महिलाओं ने एक कंपनी से जुड़कर रुपये दोगुना होने का लालच दिया था। इसमें उन्होंने अपने रुपये लगाए। बाद में उन्होंने कंपनी बंद होने का हवाला देते हुए रुपये वापस करने से मना कर दिया। इसको लेकर गांव के लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव की महिला निवासी परमजीत कौर, लक्ष्मी देवी, रोशनी देवी, पुष्पा, रानी, नीलम, ममता देवी, सीता, सुषमा, उर्मिता देवी, रणजीत कौर, परमजीत कौर, रणजीत कौर, अंगूरी देवी, बबली ने बताया कि दो महिलाओं ने लोगों के घरों में जाकर कंपनी से जुड़ने के लिए कहा और महिलाओं को चार साल में उनके रुपये डबल करवाने का वादा किया। जब समय बीता और उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने कंपनी बंद होने का हवाला देते हुए उनके रुपये वापस करने से मना कर दिए। महिलाएं पटवी थाने में शिकायत करने गईं थीं, लेकिन पुलिस ने पहले इस बारे डीसी को अवगत करवाने के लिए कहा। वह बुधवार को सीएम विंडो पर शिकायत देने के लिए पहुंचीं ताकि उनकी खून-पसीने की कमाई उन्हें वापस मिल सके।
विज्ञापन

-------------
60 से 80 हजार रुपये पिछले दो से तीन सालों से करवा रहीं जमा
महिलाओं ने बताया कि उन्हें एफडी, आरडी व अन्य स्कीमों पर अधिक ब्याज का झांसा देकर उनसे रुपये जमा करवाए गए। कई महिलाओं ने 500 और 1000 रुपये प्रतिमाह की एफडी करवाई है तो कई महिलाओं ने अपनी बचत के 50 से 60 हजार रुपये की एफडी इस कंपनी में करवाई है। इसको लेकर वह इस बारे में कई बार पंचायत को भी बता चुकी है, लेकिन किसी तरह का कोई हल नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इस तरह से खेला रुपये जमा करने का खेल
महिलाओं ने बताया कि गांव की अधिकतर महिलाएं खेतों में कार्य करती हैं और कम पढ़ी-लिखी हैं। यह दोनों महिलाएं उनके घर में आ जाती थीं और उनके पति द्वारा चलाई जा रही कंपनी के बारे में बताकर नई-नई स्कीमों का प्रलोभन देती थीं। साथ ही चार साल में उनके रुपये दोगुने करने का वादा भी करती थीं, जिसको लेकर अधिकतर महिलाओं ने एफडी और आरडी के नाम पर 50 से 60 हजार रुपये जमा करवा दिए। ऐसा पिछले तीन सालों से अधिक समय से चल रहा है, लेकिन अब रुपये नहीं दे रही है। ऐसे ही कुल 80 लाख से अधिक रुपयों की 200 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
----------
कोट
मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि गांव जटवाड़ में महिलाएं इकट्ठी हुई हैं, लेकिन कोई मामला सामने नहीं आया है।
-बलविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज, पटवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed