फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 18 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

अंबाला सिटी। चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी दलीप उर्फ राधू निवासी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर थाना नग्गल में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विक्रम कुमार निवासी गांव ठसका मीराजी थाना इस्माईलाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 मार्च की रात किसी अज्ञात ने मटेहड़ी चौक पर स्थित उसकी कार रिपेयर की दुकान का ताला तोड़कर दो ऑयल क्लच प्लेट चोरी कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दलीप को गिरफ्तार कर थाना नग्गल में मामला दर्ज किया था। वहीं, चोरी के अन्य मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमीत उर्फ मित्ती निवासी गांव मोहड़ा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अमरजीत सिंह निवासी गांव मोहड़ा ने 15 मार्च को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12-13 मार्च को चोर ने सोलर लाइट व बैटरी चोरी कर ली। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। गत दिवस इस मामले में पुलिस ने कार्रवाइ करते हुए आरोपी हरमीत उर्फ मित्ती निवासी गांव मोहड़ा को गिरफ्तारकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed