फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, टीमें गठित

नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, टीमें गठित

Sat, 23 Feb 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहजादपुर। शुक्रवार को बदमाशों ने नेशनल हाइवे नंबर-73 से एक युवक का अपहरण कर लिया। हालांकि युवक बदमाशों से बचने के लिए भागा, लेकिन अपहरणकर्ता उसे कार में डालकर ले गए। इससे पहले बदमाशों ने एक युवक से बोलेरो गाड़ी भी छीनी, लेकिन इसके खराब होने पर इसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली, जबकि टीमें गठित कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार कस्बा लाडवा के निकटवर्ती गांव बरोट का रहने वाला युवक विक्रम अपने साथी संदीप निवासी बरोट के साथ शहजादपुर के एक ईंट भट्ठे पर अपने दोस्त मान सिंह निवासी गांव भारापुर के पास आये थे। किसी काम से ये तीनों साहा के लिए चल पड़े, जबकि सभी गाड़ी में थे। मान सिंह के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे वह गांव रजपुरा के निकट पहुंचे, तो वहां स्थित हाइवे पर वह पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से एक एस्टीम कार और बोलेरो में सवार करीब 7,8 लड़के आये और पूछने लगे कि विक्रम कौन है। इस पर उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। विक्रम कार से उतरकर भागने लगा। इसी बीच करीब 4 लड़के, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, विक्रम के पीछे भागे और उसे कार में डालकर ले गए। इस दौरान विक्रम व संदीप का मोबाइल भी साथ ले गए। संदीप के एक अन्य मोबाइल पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं का फोन आया कि एक करोड़ रुपये लेकर आ जाना विक्रम को छोड़ दिया जाएगा। वहीं अपहरण करने से पहले अपहरणकर्ताओं ने गांव बीबीपुर के रहने वाले सौरभ नामक युवक की बोलेरो गाड़ी छीनी, जिस पर घटना को अंजाम दिया। हालांकि अपहरणकर्ताओं से रजपुरा के पास ही बोलेरो खराब होने के कारण उसे छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि बीबीपुर निवासी सौरभ से आरोपियों ने मारपीट की और गाड़ी छीनी थी। सौरभ ने बाइक से पीछा किया, जो रजपुरा में मिली।
विज्ञापन

घटाना की सूचना मिलते ही एसपी मोहित हांडा, डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया, सीआईए, शहजादपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुटी। डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया का कहना है कि मामला काफी गंभीर है, जिसको लेकर हमने जिला अंबाला की सभी क्राइम टीमों को गठित कर जांच में लगा दिया है। इसी के साथ हम भी छापेमारी में लगे है मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मान सिंह की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि सौरभ की शिकायत पर बोलेरो गाड़ी छीनने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed