{"_id":"5baa9162867a557eaa4de46f","slug":"131537904994-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पहले मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की ने 22 सितंबर को थाना सदर में शिकायत दी थी कि आरोपी मनप्रीत ने उससे दुराचार किया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरे मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की ने 23 सितंबर को महिला पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि 22 सितंबर को आरोपी कर्मा ने उससे दुराचार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी कर्म सिंह उर्फ कर्मा को गिरफ्तार कर महिला पुलिस थाना अंबाला में मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस आरोपी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।