फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, खाते से 25 हजार निकाले

क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, खाते से 25 हजार निकाले

Fri, 29 Mar 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, खाते से 25 हजार निकाले
क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, खाते से 25 हजार निकाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबाला कैंट। ठग ने महिला से क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ उसके खाते से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। महिला को जब तक मामले की जानकारी लगती तब तक देर हो चुकी थी। मामले की शिकायत महेशनगर थाने में की गई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नसीब बाग के निकट रहने वाली महिला रानी अंकुश सालुंखा ने बताया कि बीती शाम को उसके मोबाइल नंबर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। उसने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड नंबर उसके पति के कार्ड से लिंक नहीं है और यह लिंक जरूरी है। आरोपी ने कहा कि यदि कार्ड लिंक नहीं कराओगे तो कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। ठग ने महिला को झांसा दिया कि ऑनलाइन ही वह उसका कार्ड लिंक करा देगा। इसपर उसने महिला से 16 अंकों का नंबर पूछा, जिसके बाद कार्ड का पिन पूछा। उसने यह जानकारी उसे दे दी। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी नंबर भी पूछा। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद उसे मैसेज आया कि उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह देखकर वह हैरान रह गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed