{"_id":"5c1400f3bdec22554459d233","slug":"121544814835-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री के परिवार को व्हाट्सअप पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्य मंत्री के परिवार को व्हाट्सअप पर जान से मारने की धमकी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री के परिवार को व्हाट्सएप पर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। राज्यमंत्री के भतीजे द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में राज्यमंत्री के परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पतरेहड़ी वासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर सशर्त जमानत मिल गई।
जानकारी के मुताबिक राज्यमंत्री नायब सैनी के भतीजे हनीष ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। बताया जाता है कि इस व्हाट्सअप ग्रुप पर पतरेहड़ी वासी सौरभ ने पिछले दिनों कुछ अभद्र टिप्पणियां व जान से मारने की धमकी राज्यमंत्री के परिवार को दी थी। इस संदर्भ में अनीष के मुंशी सुभाष चंद निवासी मिल्क ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने पतरेहड़ी वासी सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।