{"_id":"5c1011fcbdec2241b054e96e","slug":"121544557052-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे लोगों पर फायरिंग, चार जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रहे लोगों पर फायरिंग, चार जिंदा कारतूस बरामद
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 10
घर में सो रहे लोगों पर फायरिंग, सदस्यों ने छिपकर बचाई जान
शोर मचाया तो भाग गए हमलावर, हमले का कारण रंजिश, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, चार कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सोमवार देर रात रूकड़ी गांव में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक घर में सो रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। परिवार के सदस्यों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के पांच खोल व चार कारतूस बरामद किए। शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे किसी ने उसे आवाज लगाई। उसने गेट पर जाकर देखा तो कुछ नहीं था, लेकिन तभी उनके घर के दूसरे गेट से फायरिंग की आवाज आने लगी। अमरजीत ने बताया कि घर के सभी सदस्य उठ चुके थे, फायरिंग होते ही उन्होंने छिपकर अपनी जान बचाई व शोर मचा दिया। शोर सुनते ही हमलावर भागने लगे। अमरजीत व उनके चचेरे भाई ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
अमरजीत ने बताया कि उसकी माता जरनैल कौर ने उन युवकों को भागते देखा है, जिन्हें सामने आने पर वो पहचान सकती हैं। जांच अधिकारी रणजीत सिंह का कहना है कि मौके से मिले कारतूस और गोलियों के खोल को जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं शिकायत के आधार पर तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।