{"_id":"5bef1c7fbdec221e2f5b6b9c","slug":"121542397055-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों का विवाद थाने पहुंचा
पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शहर के निकटवर्ती गांव पंजोखरा में शुक्रवार को पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
पंजोखरा में 9 कनाल 2 मरले जमीन पंचायती है। इस पर तालाब बना है व इसमें एक टुकड़ा सूखा है, जिस पर श्मशान बना है। गांव में कुल 7 अलग-अलग जातियों के श्मशान घाट बने हैं। हरिजनों के श्मशान घाट की चहारदीवारी व अन्य काम करने के लिए ढाई लाख रुपये की ग्रांट सरकार ने जारी की थी। इसी से सरपंच चहारदीवारी करवा रहा था। सरपंच के आरोप हैं कि पंच ओमप्रकाश श्मशान घाट की जगह और आगे बढ़ाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे। जब सरपंच ने कानून का हवाला दिया तो काम न करने पर ओमप्रकाश ने जातिसूचक शब्द के तहत थाने में शिकायत करने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच के भाइयों ने अपनी करीब 5 एकड़ जमीन हुडा को दी थी। लेकिन, इस जमीन का कोई रास्ता नहीं होने के कारण सरपंच ने श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करते हुए हुडा को इसमें से रास्ता देने की योजना बनाई थी। जब उन्होंने विरोध किया तो सरपंच हाथापाई पर उतारू हो गया। बाद में थाने में 15 फुट अतिरिक्त जगह का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजने पर सहमति हुई है। सरकार मान जाती है तो जगह दे दी जाएगी। मामले में दोनों पक्षों में विवाद पर शुक्रवार को पंजोखरा गांव के पंच ओमप्रकाश ने थाने में शिकायत देते हुए सरपंच पर जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए। सरपंच अमरजीत ने डीएसपी बलजीत को पंच ओमप्रकाश के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पेश की जिसमें पंच काम न करने पर सरपंच जातिसूचक शब्द कहने के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पूरी रिकार्डिंग सुनने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया।