{"_id":"5bd0cb3fbdec226998046731","slug":"121540410175-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान सरपंच को नोटिस, पचांयत फंड में राशि जमा करवाने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवर्तमान सरपंच को नोटिस, पचांयत फंड में राशि जमा करवाने के निर्देश
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन की बोली की रकम में गड़बड़ी करने पर निवर्तमान सरपंच पर केस
नोटिस जारी कर पंचायत फंड में तीन लाख से अधिक राशि जमा करवाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। बीडीपीओ शहजादपुर सुमन कादियान की शिकायत पर पुलिस ने निवर्तमान सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीडीपीओ ने निर्देश दिए हैं कि निवर्तमान सरपंच तीन लाख से अधिक की राशि पंचायत फंड में जमा करवाएं। शिकायत में बीडीपीओ ने बताया कि निवर्तमान सरपंच ने पंचायती जमीन की बोली की रकम में गड़बड़ी की। जांच में पाया गया कि उसने 301671 रुपये पंचायत फंड में न जमा करवाकर अपने पद का दुरुपयोग किया है। निवर्तमान सरपंच को नोटिस देकर हिदायत दी गई कि वह 10 दिन के अंदर उक्त कुल राशि पंचायत फंड में जमा करवाकर लिखित में इस कारण बताओ नोटिस का उत्तर दें। थाना शहजादपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।