फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1170 पेटी अवैध शराब से लदा ट्रक बरामद, एक काबू

1170 पेटी अवैध शराब से लदा ट्रक बरामद, एक काबू

Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
1170 पेटी अवैध शराब से लदा ट्रक बरामद, एक काबू
1170 पेटी शराब से लदा ट्रक बरामद, एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट । शुक्रवार देर रात को कालीपलटन पुल के पास पड़ाव पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब से दिल्ली ले जाई जा रही 1170 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक चालक पलविंदर निवासी गांव कूमकलां जिला लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना पड़ाव प्रभारी भूषण दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब लोड है। ट्रक कालीपलटन पुल के पास से गुजरेगा और दिल्ली जाएगा। सूचना पर कालीपलटन पुल के पास नाकाबंदी कर चंडीगढ की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। उसके आगे फारच्यूनर गाड़ी चल रही थी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि फारच्यूनर गाड़ी में करीब तीन-चार लोग सवार थे, जो शाहबाद की ओर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक ट्रक के कागजात नहीं दिखा सका। ट्रक पर लगी नंबर प्लेट के स्टिकर के बारे में पता किया तो इस नंबर से कोई गाड़ी रजिस्टर्ड नहीं थी। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि उसे लुधियाना में भाटिया नाम का व्यक्ति मिला जिसने कहा कि उसे शराब से लोड ट्रक को अंबाला से करनाल पहुंचाना है। इसके लिए उसे 2000 रुपये व खर्चा अलग से दिया जाएगा। चालक ने बताया कि ट्रक के आगे चल रही फारच्यून को सुरेंद्र नामक व्यक्ति के चलाने की जानकारी दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पलविंदर, सुरिंद्र व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed