फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घायल

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घायल

Sat, 23 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव में एक युवक पर दूसरे गांव के कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। गांव बिचपड़ी निवासी दीपक (19) ने बताया कि वीरवार शाम वह बाइक पर घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। रास्ते में वह पेट्रोल डलवाने के लिए चला गया। गांव दुराणा गांव में एक शादी समारोह हो रहा था। जब वह वहां से गुजर रहा था तो करीब 8-10 युवकों ने उससे उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर उक्त युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। दीपक ने बताया कि इसके बाद वह भागते हुए वहीं नजदीक में एक घर में छिप गया, लेकिन वह घर इन्हीं युवकों में से किसी एक का था।

दीपक ने बताया कि इस दौरान उसने अपने ताऊ के लड़के को फोन पर इसकी सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गया। वह युवक भी वहां आ गए और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उक्त युवकों ने उसे नशेड़ी बताकर दोबारा मारा पीटा व गांव के अन्य लोगों से भी पिटवाया। दीपक ने आरोप लगाया कि इस दौरान वहां गांव का सरपंच भी पहुंच गया, लेकिन उसने भी इन्हीं युवकों का साथ दिया। इसके बाद दीपक ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। दीपक ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता अपने साथियों सहित वहां पहुंचे तो उक्त सभी लोगों ने उसके पिता के साथ भी हाथापाई का प्रयास किया। इसके बाद दीपक को वह शहर नागरिक अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर ले आए, जहां वह उपचाराधीन है। दीपक के पिता रणधीर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed