{"_id":"5952a5f74f1c1b82208b471a","slug":"11498588663-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जान से मारने की धमकी की शिकायत भी करीब दो माह पहले दी थी पुलिस को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- जान से मारने की धमकी की शिकायत भी करीब दो माह पहले दी थी पुलिस को
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेना के रिटायर्ड कैप्टन और पत्नी की हत्या
अंबाला कैंट/साहा।
साहा में मंगलवार को सेना के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी के शव उनके घर से मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की बात कही है। मंगलवार की रात रिश्तेदारों को उनके घर आने पर यह खुलासा हुआ। बताया जाता है कि दंपति ने एक विवाद के चलते साहा थाने में करीब दो माह पहले शिकायत भी दी थी कि उनकी जान को खतरा है। उधर, वारदात की सूचना पाकर एसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार, साहा एसएचओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक सेना से रिटायर्ड ऑनरी कैप्टन करीब दीवान सिंह (70) और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर हैं।
ऑनरी कैप्टन दीवान सिंह व उनकी पत्नी सुरिंदर कौर साहा में स्थित अपने मकान पर रहते थे, जबकि यहीं पर उनकी जमीन भी है। इसी जमीन पर उन्होंने पेड़ पौधे भी लगा रखे हैं, जबकि उनके बच्चे देहरादून में हैं। मौके पर मौजूद दंपति के रिश्तेदार परविद्र सिंह व अन्य ने बताया कि दंपति के बच्चों का फोन आया था। बच्चे बता रहे थे कि बीते चार दिनों से अपने माता-पिता को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके चलते उनकी चिंता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने कहा कि वह उनके माता-पिता के घर जाकर देखें और उनकी बात करवाएं। रिश्तेदार इसके बाद घर रात को पहुंचे, जहां देखा कि मकान पर ताला लगा हुआ है। इसके बाद देखा कि मकान की खिड़की खुली थी, जबकि भीतर झांकने पर पता चला कि दोनों खून से लथपथ पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
साहा में काफी समय से रह रहे थे दंपति
पुलिस की मानें तो यह मर्डर कुछ दिन पहले हुआ है और हैरानी है कि किसी को इस घटना के बारे में पता तक नहीं चला। बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद कमरे में से दुर्गंध फैली थी। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस मर्डर को अंजाम दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि दंपति का पुश्तैनी गांव पिलखनी है, जबकि वह काफी समय से साहा में अपनी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
घर के साथ केवल एक मकान
दंपति जिस मकान में रह रहे थे वह मकान साहा रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर एक वीरान जगह पर है। इस मकान के पीछे केवल एक मकान है। इसके अलावा यहां पर आसपास कोई अन्य मकान नहीं बना हुआ है। वारदात के बाद किसी को मामले की भनक तक नहीं लगी।
परिजनों ने जताया रोष
इस हादसे को लेकर परिजनों ने मौके पर रोष भी जताया। उनका आरोप था कि पुलिस कार्रवाई को लेकर समय पर मौके पर नहीं आई। इसी को लेकर उन्होंने कुछ क्षणों के लिए रोड जाम करने का प्रयास भी किया, मगर पुलिस के आश्वासन के बाद वह उठ गए।
------
- दंपति की हत्या को लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी। फिलहाल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जबकि आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा दंपति के परिवार वालों को भी सूचित किया गया है। उनसे बातचीत भी की जाएगी।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला
दो केस बने पुलिस के लिए सिरदर्द, अभी तक कोई सुराग नहीं
अंबाला कैंट। महेश नगर का डबल मर्डर केस जहां अभी तक पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है, वहीं पुलिस शहजादपुर ब्लाक समिति के चेयरमैन व उनकी पत्नी के केस में बुरी तरह से उलझी है। यह दोनों ही केस पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अब एक और डबल मर्डर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
महेश नगर में फरवरी माह में हुए दंपति के मर्डर केस को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। इस मामले में पुलिस की कई एजेंसियां जांच कर चुकी हैं, जबकि मधुबन से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस इस मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी मेें है।
दूसरी ओर शहजादपुर ब्लाक समिति के चेयरमैन व उनकी पत्नी का केस भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। यह केस भी दंपति के लापता और सुसाइड होने के बीच ही उलझा हुआ है। चेयरमैन के ससुराल वालों की शिकायत पर जहां दंपति के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है, वहीं दंपति की कार जनसूई हेड नहर के किनारे मिलने व कार से सुसाइड नोट बरामद होने के बाद मामला उलझ गया।