{"_id":"5c9d258abdec224e4c203698","slug":"111553802634-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों ने डीएसपी को धरना स्थल से वापस लौटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक के परिजनों ने डीएसपी को धरना स्थल से वापस लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के परिजनों ने डीएसपी को धरना स्थल से वापस लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। शहजादपुर निवासी 26 वर्षीय चरणजीत की 20 मई 2018 को टिक्कर ताल मोरनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दस माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज मृतक के परिजनों द्वारा डीएसपी कार्यालय नारायणगढ़ के समक्ष दिया जा रहा धरना 44 वें दिन भी जारी रहा।
डीएसपी अमित भाटिया नारायणगढ़ शहर के कुछ लोगों और वकीलों को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचे व परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देने लगे, लेकिन परिजन चमन लाल धीमान व बीरू राम धीमान ने कहा कि पुलिस अधिकारी मामले को लटकाना चाहते हैं और दस माह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं जा रही। डीएसपी अमित भाटिया ने मामले में पोलिग्राफी टेस्ट करवाए जाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने कहा कि पुलिस के पास दस मास का समय था जिसमें पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए थी लेकिन अब जब परिजन धरने पर बैठे हैं तो पुलिस परिजनों को कोई बहना लगाकर धरने से उठाना चाहती है। परिजनों ने डीएसपी को मामले में अब तक की कार्रवाई लिखित में देने की बात कही जिसके बाद डीएसपी धरना स्थल से वापस लौट गए। मामले को लेकर जांच अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि इस मामले की विसरा रिपोर्ट अभी तक मधुबन से नहीं आई है। रिपोर्ट के आते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।