फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रक चालक ने मारी साइड, ऑटो चालकों पर मारपीट का मामला दर्ज

ट्रक चालक ने मारी साइड, ऑटो चालकों पर मारपीट का मामला दर्ज

Sat, 16 Mar 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने मारी साइड, ऑटो चालकों पर मारपीट का मामला दर्ज
ट्रक चालक ने मारी साइड, ऑटो चालकों पर मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ट्रक चालक के साथ मारपीट के आरोप में एक के बाद एक कई ऑटो चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना ऑटो यूनियन के प्रधान विरेंद्र निक्कू तक पहुंची तो वह भड़क गए। प्रधान ने आरोप लगाया कि थाने में पहुंचने पर ऑटो चालकों से उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जिसके चलते शुक्रवार सुबह ऑटो एकता यूनियन के सदस्य पॉलिटेक्निक चौक पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ा तो ट्रैफिक एचएचओ मौके पर पहुंचे और मामले के निपटारे के लिए यूनियन सदस्यों को बलदेव नगर थाने ले गए। बात न बनने पर डीएसपी अजीत सिंह थाने पहुंचे, जहां उन्होंने यूनियन सदस्यों को समझाकर मामले को शांत करवाया।
यह है मामला
दरअसल, एक ऑटो चालक शुक्रवार देर रात सवारी लेकर छावनी से अंबाला की ओर आ रहा था। इस दौरान एक ट्रक ने उसे साइड मारी दी। गनीमत रही की ऑटो का संतुलन नहीं बिगड़ा। इसके बाद आगे ट्रक ने एक कार को भी साइड मार दी और आगे जाकर ट्रक डिवाडर पर चढ़ सड़क के किनारे पलट गया। वहीं ऑटो चालकों ने और कार सवार ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। ट्रक चालक ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि ऑटो चालकों ने उससे मारपीट की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---
जानकारी लेने थाने पहुंचे ऑटो चालकों को भी किया गिरफ्तार
आटो यूनियन के प्रधान निक्कू का कहना है कि एक ट्रक ड्राइवर जो नशे के हालत में था, उसने कैंट में एक ऑटो को साइड मारी। इसके बाद वह सिटी की तरफ आ रहा था। वह कोई बड़ा एक्सीडेंट न कर दे, इसके लिए कई ऑटो वालों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग रहा था। इस बीच जग्गी सिटी सेंटर के पास उसे रोका गया। इस दौरान कुछ बहस हो गई और पुलिस मौके पर आ गई। हालात यह रहे कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और कई ऑटो चालकों को थाने ले आई और यहां उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कई ऑटो चालक जब मामले की जानकारी लेने के लिए थाने पहुंचे तो उन्हें भी वहीं पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य ऑटो चालकों ने बताया कि पुलिस ने 12 ऑटो चालकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत पर दर्ज किया केस
मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र का कहना है कि उन्हें मुंशी से रात में मैसेज मिला कि मारपीट हो रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया। ट्रक चालक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
---
एसडीएम के समक्ष पेश कर जमानत पर छोड़ा
थाने में एसएचओ सुभाष कुमार के सामने एकता ऑटो यूनियन के प्रधान विरेन्दर सिंह निक्कू, शम्मी, विकास और अन्य लोग गिरफ्तार ऑटो ड्राइवरों को छोड़ने पर अड़े रहे। मामले की जानकारी होते ही डीएसपी अजीत सिंह भी थाने पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 मार्च को आने को कहा है। फिलहाल मामले में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

---
वीरवार की रात के समय ट्रक के चालक के संग कुछ ऑटो चालकों ने मारपीट की। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया और उन्हें वहां से जमानत मिल गई है।
- सुभाष कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed