फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहजादपुर में ट्रक से अवैध शराब की 707 पेटी पकड़ी

शहजादपुर में ट्रक से अवैध शराब की 707 पेटी पकड़ी

Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर में ट्रक से अवैध शराब की 707 पेटी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहजादपुर। सीआईए पुलिस नारायणगढ़ ने ट्रक से 707 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस नारायणगढ़ को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि एक ट्रक पटवी की तरफ से आ रहा है, जिसमें अवैध रूप से शराब है। इसके बाद सीआईए टीम ने अनाज मंडी शहजादपुर मोड़ पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। ट्रक के आगे का नंबर एचआर-41एन-6973 और पीछे एचपी-64-5752 लिखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक मनी कुमार से इस ट्रक में लोड शराब के बारे में लाइसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा, तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रक में लदी अवैध शराब की पेटियों की गिनती की तो उसमें 375 पेटी बोतल देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 100 पेटी (अध्धा) देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 40 पेटी (बोतल) देशी शराब मार्का चार्ली, 8 पेटी (बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल, 10 पेटी (हाफ) इंपीरियल ब्लू, 8 पेटी (बोतल) मैक्डोवल, 60 पेटी (बोतल) पार्टी स्पेशल, 86 पेटी (बोतल) बीयर मार्का थंडरबोल्ट, 20 पेटी (बोतल) बीयर मार्का टूबर्ग बरामद हुई। वहीं अवैध शराब सहित पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान गांव जोधपुर (कालका) पंचकूला के रहने वाले मनी कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर शमशेर का कहना था कि क्षेत्र में नशे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा व इस क्षेत्र से किसी भी ऐसे वाहन को नहीं गुजरने दिया जाएगा। ट्रक में शराब की कुल 707 पेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed