{"_id":"5aea0d134f1c1bb56a8b750f","slug":"111525288211-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में बंदी से मिला मोबाइल, दूसरे से बैटरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल में बंदी से मिला मोबाइल, दूसरे से बैटरी
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल में बंदी से मिला मोबाइल, दूसरे से बैटरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में बंदियों के पास से मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार जेल बैरकों की तलाशी में एक बंदी के पास से मोबाइल मिला तो दूसरे के पास से उसी मोबाइल की बैटरी मिली है। जेल सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल और बैटरी को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप सहायक अधीक्षक गीता रानी की शिकायत पर बलदेव नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे ब्लॉक नंबर छह के कमरा नंबर एक की तलाशी ली गई। इस दौरान वार्डर सुरजीत सिंह ने बंदी अर्जुन की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन की बैटरियां बरामद की हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि यह बैटरियां कुलभूषण की हैं और इन बैटरियों का फोन भी कुलभूषण के पास है जोकि बीसी रूम में है। सुरक्षाकर्मियों की टीम ने बीसी रूम में जाकर कुलभूषण की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बलदेव नगर थाना एसएचओ रजनीश यादव का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।