{"_id":"5a9afacc4f1c1bd04b8b8b0e","slug":"111520106188-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- तड़के लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- तड़के लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जूते के तीन मंजिला शोरूम से लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
विजय रतन चौक के पास स्थित जूते के एक शोरूम में शनिवार तड़के आग लग गई। तीन मंजिला इस शोरूम में आग लगने की जानकारी वहां पर गश्त कर रही पुलिस को मिली, जिसके बाद तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक गाड़ियां पहुंच गई। शोरूम खोलने में ही फायर बिग्रेड को काफी समय लग गया जिस वजह से शोरूम का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। वहीं आसपास स्थित शोरूम में भी मामूली नुकसान आग की तेज लपटों की वजह से हुआ है। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। आग की वजह से शोरूम में पड़े लाखों मूल्य के जूते और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विजय रतन चौक के ठीक साथ राय मार्केट में स्थित शोरूम में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को करीब चार से पांच घंटे का समय लग गया। शोरूम मालिक विकास हुड्डा को भी इस दौरान फोन किया गया, मगर वह परिवार सहित शहर से बाहर गए थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शटर खोलने में ही फायर कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। उस समय आग काफी धधक रही थी। निचले फ्लोर के अलावा ऊपरी दोनों फ्लोर में भी आग फैल चुकी थी। शटर खोलने के बाद निचले फ्लोर पर पहले आग पर काबू पाया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड पर बनी सीढ़ियों के माध्यम से द्वितीय फ्लोर का बड़ा शीशा तोड़कर वहां भी पानी फेंका गया।
शोरूम की चाबी दोस्त के पास थी
शोरूम में आग लगने के दौरान शोरूम के मालिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह शहर से बाहर गए हैं। इसी बीच मालिक ने अपने दोस्त को फोन किया जिसके पास शोरूम की चाबी थी। वह करीब आधे-पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचा जिसके बाद शटर खोला जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने पड़ोसियों की दुकान पर शोरूम के पीछे की दीवार तोड़ी और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तड़के करीब तीन बजे शोरूम में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। कई गाड़ियां मौके पर मंगवाई गई जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है। सुशील कुमार, फायर ऑफिसर, अंबाला कैंट।